फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seaplane Mission : Scientists explore ocean mystery by going 6000 meter down

Seaplane Mission : सागर में 6,000 मीटर नीचे जाकर रहस्य को तलाशेंगे वैज्ञानिक, 2026 तक होगा पूरा

Sun, 07 Aug 2022 06:08 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 07 Aug 2022 06:08 AM IST
सार

Seaplane Mission : चेन्नई स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी) ने इस मिशन के लिए 6000 मीटर गहराई में काम करने वाले रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) विकसित किए हैं।

विज्ञापन
Seaplane Mission : Scientists explore ocean mystery by going 6000 meter down
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Facebook/Mohamed Qatawneh Captain

विस्तार

Seaplane Mission : गहरे सागर में छिपे असंख्य रहस्यों को तलाशने के लिए 2026 में हमारे वैज्ञानिक 6,000 मीटर गहरे सागर में उतरेंगे। 2021 में शुरू हुआ देश का पहला समुद्रयान मिशन 4,077 करोड़ रुपये की लागत से 2026 की पहली तिमाही तक बनकर तैयार हो जाएगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत विकसित होने वाले इस मिशन के लिए सरकार ने 2021 से 2024 तक पहले चरण के लिए 2,823 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

विज्ञापन


समुद्रयान मिशन का उद्देश्य तीन इंसानों को समुद्र में 6,000 मीटर की गहराई तक ले जाने के लिए एक स्व-चालित मानवयुक्त पनडुब्बी विकसित करना है। इसके लिए पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’ का डिजाइन बनकर तैयार हो गया है। इसमें गहरे समुद्र की खोज के लिए वैज्ञानिक सेंसर और उपकरणों का एक विशेष सूट भी होगा। 
विज्ञापन


यह पनडुब्बी 12 घंटे तक काम करेगी और आपात स्थिति में इसका संचालन 96 घंटे तक हो सकता है। इस मिशन की अनुमानित समय सीमा 2020-2021 से 2025-2026 तक पांच वर्ष है। अक्तूबर 2021 में इस मिशन की शुरुआत के साथ ही भारत अमेरिका, फ्रांस, रूस, जापान और चीन जैसे उन्नत प्रौद्योगिकी वाले देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई में तैयार हो रहे विशेष उपकरण
चेन्नई स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी) ने इस मिशन के लिए 6000 मीटर गहराई में काम करने वाले रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) विकसित किए हैं। इनके अलावा पानी के भीतर काम करने वाले कई यंत्र जैसे ऑटोनॉमस कोरिंग सिस्टम (एसीएस), ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल (एयूवी) और डीप सी माइनिंग सिस्टम विकसित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed