फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sealdah Mandal celebrated Hindi Diwas with great pomp, honored those who did excellent work

West Bengal: सियालदह मंडल ने धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस, बेहतरीन कार्य करने वाले हुए सम्मानित

Sat, 17 Sep 2022 12:45 PM IST
संजीव कुमार झा एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Sep 2022 12:45 PM IST
सार

सियालदह मंडल की बैठक के दौरान हिंदी में ही विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर हिंदी में सराहनीय कार्य करने वाले विभागों और उनके विभागाध्यक्षों को राजभाषा स्मृति चिह्न के साथ नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया

विज्ञापन
Sealdah Mandal celebrated Hindi Diwas with great pomp, honored those who did excellent work
सियालदह मंडल - फोटो : Social Media

विस्तार

सियालदह मंडल के राजभाषा विभाग ने हिंदी दिवस और हिंदी जागरुकता पखवाड़े का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियालदह रेल मंडल के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने किया। हिंदी पखवाड़े का समापन 27 सितंबर को सांस्कृतिक समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। हिंदी दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी दिवस संकल्प दिलाया और रेल में भारत की लोकप्रिय भाषा ‘हिंदी’ में अधिकाधिक काम करने का संकल्प लिया ताकि भारत की जन आकांक्षा पूरी हो सके। इस अवसर पर माननीय रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव के हिंदी दिवस पर दिए गए संदेश को सुनाया गया। सियालदह मंडल में प्रभारी अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, विनोद सिंह ने इस अवसर पर सबके समक्ष हिंदी दिवस पर अरुण अरोरा, महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे के संदेश को भी पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर वी.सिंह ने 15 दिनों तक चलने वाली हिंदी जागरुकता पखवाड़ा के कार्यक्रम का विस्तार से सभी को जानकारी दी। साथ ही साथ मंडल रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सियालदह की हिंदी समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

विज्ञापन


हिंदी में ही हुई सियालदह मंडल के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा
बैठक के दौरान हिंदी में सियालदह मंडल के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर हिंदी में सराहनीय कार्य करने वाले विभागों और उनके विभागाध्यक्षों को राजभाषा स्मृति चिह्न के साथ नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया तथा हिंदी में कार्य करने की प्रेरणा दी। देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इस क्रम में राजभाषा विभाग ने ‘भारत की आ़ज़ादी और रेलवे की भूमिका’ नाम से निबंध प्रतियोगिता तथा ‘हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभागों के शाखा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कुंदन कुमार सहाय, राजभाषा अधिकारी (प्रभारी) एवं सहायक कार्मिक अधिकारी, सियालदह ने सबका धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed