{"_id":"5d703c3e8ebc3e012e1f2cc8","slug":"seafloor-sweeper-ship-drowned-13-crew-members-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्र तल की सफाई करने वाला जहाज डूबा, 13 क्रू सदस्यों को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समुद्र तल की सफाई करने वाला जहाज डूबा, 13 क्रू सदस्यों को बचाया गया
Thu, 05 Sep 2019 04:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 05 Sep 2019 04:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
समुद्र तल की सफाई करने वाला एक जहाज मंगलवार को मंगलूरू बंदरगाह से करीब 4.6 किलोमीटर दूर डूब गया। जहाज के क्रू ने रविवार को उसमें पानी भरने की शिकायत की थी। न्यू मंगलूरू बंदरगाह ट्रस्ट ने बुधवार को बताया कि जहाज पर तैनात सभी 13 क्रू सदस्योें को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने बताया कि त्रिदेवी प्रेम नाम का यह जहाज मुंबई की एक कंपनी का था जो पिछले छह माह से मंगलूरू बंदरगाह के पास खड़ा था। कंपनी ने समुद्र तल की सफाई की निविदा बीच में ही रद्द कर दी और जहाज को क्रू के साथ वहीं छोड़ दिया।
विज्ञापन
ट्रस्ट ने बताया कि भारतीय तटरक्षकों के साथ संयुक्त अभियान में सभी 13 क्रू सदस्यों को सोमवार को बचा लिया गया था। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवी रमना ने बताया कि जहाज से संभावित तेल रिसाव से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि जहाज में जो ईंधन है वह पर्यावरण के लिए बहुत खतरनाक नहीं है। समुद्र तल की सफाई करने वाली कंपनी और जहाज के क्रू के खिलाफ एक पुलिस शिकायत भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन