फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   scuffle broke out between supporters of the Eknath Shinde faction and the Uddhav Thackeray faction

Mumbai: बालासाहेब को लेकर आपस में भिड़े शिंदे और उद्धव गुट के कार्यकर्ता, सीएम ने की निंदा, जानें पूरा मामला

Thu, 16 Nov 2023 11:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:35 PM IST
सार

गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवाजी पार्क पहुंचे थे। यहां उन्होंने बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शिंदे और उद्धव गुट के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।   

विज्ञापन
scuffle broke out between supporters of the Eknath Shinde faction and the Uddhav Thackeray faction
आपस में भिड़े शिंदे-ठाकरे गुट के कार्यकर्ता। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से खींचतान जारी है। इस बीच गुरुवार को उद्धव और शिंदे गुट के नेता आपस में ही भिड़ गए। दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शाम को बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे थे। यहां नारेबाजी के दौरान दोनों गुट के बीच झड़प हो गई। बता दें, शुक्रवार को बालासाहेब की 11वीं पुण्यतिथि है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, सीएम शिंदे के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि शिवसेना उनकी पार्टी है। इसी बात से नाराज उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने गद्दारों वापस जाओ के नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। मामले में मुख्यमंत्री शिंदे का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत न हो इसलिए मैं एक दिन पहले ही श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं घटना की निंदा करता हूं। उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई और अनिल परब मेरे जाने के बाद पार्क गए, उन्होंने मेरे खिलाफ नारेबाजी की। शांति को भंग करने का प्रयास किया। यह निंदनीय है।
विज्ञापन

 

बालासाहेब सभी के हैं
शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने बताया कि पिछली बार की तरह ही सीएम शिंदे ने एक दिन पहले ही बालासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। देसाई और परब के आने से पहले तक वहां शांति थी लेकिन उनके आते ही शांति भंग की गई। जानबूझकर उन्होंने झड़प की कोशिश की। बालासाहेब सभी के हैं। सब उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं। बालासाहेब के विचारों का पालन करना ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।



राम मंदिर का सपना पूरा हुआ
इससे पहले एक साक्षात्कार में शिंदे ने कहा कि भाजपा बालासाहेब के सपनों को पूरा कर रही है। बालासाहेब ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का सपना देखा था, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा करके दिखा दिया। अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed