फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Screening of BBC documentary on PM Modi at Visva-Bharati University foiled during Rajnath Singh Visit

Visva Bharati: विवादित BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के प्रयास को रोका गया, राजनाथ सिंह कैंपस में थे मौजूद

Fri, 24 Feb 2023 12:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 24 Feb 2023 12:50 AM IST
सार

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की छात्र शाखा डीएसओ के प्रवक्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पुलिस दोनों ने उन्हें इस आधार पर 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग से रोक दिया कि परिसर के अंदर प्रोजेक्टर और स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
Screening of BBC documentary on PM Modi at Visva-Bharati University foiled during Rajnath Singh Visit
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

वामपंथी झुकाव वाले छात्रों ने गुरुवार शाम को विश्व भारती विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने के लिए परिसर में मौजूद थे। राजनाथ सिंह गुरुवार दोपहर परिसर पहुंचे थे। वह शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की छात्र शाखा डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (डीएसओ) के प्रवक्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पुलिस दोनों ने उन्हें इस आधार पर 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग से रोक दिया कि परिसर के अंदर प्रोजेक्टर और स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं है। डीएसओ प्रवक्ता ने कहा कि हमने शुरू में जनवरी में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बारे में सोचा था, लेकिन बाद में इसे टालने का फैसला किया। जब हमें पता चला कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को विश्व-भारती विश्वविद्यालय आ रहे हैं। हमने शाम को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया।
विज्ञापन


वीवीआईपी प्रोटोकॉल के अनुसार की गई कार्रवाई 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिसर में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रक्षा मंत्री जैसे वीवीआईपी की उपस्थिति के कारण पुलिस ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी कदम उठाए। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी विश्व भारती प्रशासन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें, पश्चिम बंगाल के कई अन्य विश्वविद्यालयों में छात्र संगठनों ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed