{"_id":"631fbe5de815fa7c9d160402","slug":"sco-summit-pm-modi-expected-to-meet-shahbaz-sharif-xi-jinping-and-vladimir-putin","type":"story","status":"publish","title_hn":"SCO Summit: जिनपिंग, शहबाज और पुतिन से मिल सकते हैं पीएम मोदी, 15-16 सितंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SCO Summit: जिनपिंग, शहबाज और पुतिन से मिल सकते हैं पीएम मोदी, 15-16 सितंबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक
Tue, 13 Sep 2022 04:49 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 13 Sep 2022 04:49 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी एससीओ परिषद के राष्ट्र प्रमुखों की होने वाली 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर समरकंद का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के कई राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15-16 सितंबर को होने जा रहे शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी एससीओ परिषद के राष्ट्र प्रमुखों की होने वाली 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर समरकंद का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के कई राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।
विज्ञापन
15-16 सितंबर को होगी यह महत्वपूर्ण बैठक
इस बैठक में यूक्रेन-रूस युद्ध, अफगानिस्तान में तालिबान शासन समेत की मद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ईरान भी है पूर्ण सदस्य, मिस्र सऊदी-कतर संवाद भागीदार
शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 2001 में शंघाई में की गई थी. वर्तमान में इस संगठन नें आठ देश- चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। चार पर्यवेक्षक देश- अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया हैं। छह देश- आर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की संवाद भागीदार की भूमिका में हैं।
पिछले साल एक पूर्ण सदस्य देश के रूप में ईरान को शामिल करने का फैसला लिया गया था। वहीं, नए संवाद भागीदार के रूप में यह फैसला मिस्र, कतर और सऊदी अरब के लिए लिया गया था।