फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SCO Meeting : India said Collective action against terrorism is necessary

एससीओ बैठक में भारत ने उठाई आतंक के खिलाफ आवाज, कहा- सामूहिक कार्रवाई जरूरी

Wed, 13 May 2020 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
SCO Meeting : India said Collective action against terrorism is necessary
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिये शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की ओर से ‘सामूहिक कार्रवाई’ की पुरजोर वकालत की और कहा कि इस क्षेत्र के समक्ष पेश आने वाली सुरक्षा चुनौतियां केवल भौतिक या राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं है ।जयशंकर ने यह टिप्पणी वीडियो कॉन्फ्रेंस  से एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में की। एससीओ चीन के प्रभाव वाला समूह है जो राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से संबंधित है।

विज्ञापन


इस बैठक की अध्यक्षता रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लॉवरोव ने की और इसमें चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी सहित एससीओ के सभी सदस्यों देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में अफगानिस्तान की उभरती स्थिति पर व्यापक चर्चा की गई। इसमें कहा गया है कि शांति वार्ता अफगानिस्तान के लोगों की आकांक्षाओं और पड़ासी देशों के हितों के अनुरूप आगे बढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

आतंकवाद सुरक्षा और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर ने इस बात को रेखांकित किया कि इस क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां केवल भौतिक या राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं है और आतंकवाद से एससीओ क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को बड़ा खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिये सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी को लेकर भी हुई चर्चा

सम्मेलन में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति और इस महामारी के कारण कारोबार व आर्थिक और सामाजिक प्रभावों से निपटने में एससीओ देशों के बीच समन्वय के संभावित क्षेत्रों के बारे में चर्चा की गई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘जयशंकर ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में भारत की मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने एससीओ देशों के बीच सूचनाओं, विशेषज्ञता तथा अच्छे अनुभवों को साझा करने की तत्परता पर भी जोर दिया।’



विदेश मंत्रियों ने सेंट पीटर्सबर्ग में आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की। विदेश मंत्री ने महामारी के मद्देनजर भारत द्वारा उठाए गए कदमों को भी रेखांकित किया जिसमें 20 लाख करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी शामिल है। मंत्रालय के अनुसार, ‘उन्होंने एससीओ सदस्य देशों के बीच लाभाकारी कारोबार-आर्थिक सहयोग के लिए उपयुक्त माहौल सृजित करने के बारे में चर्चा की।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed