फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   scientists will be honored on national science day today

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज, वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

Sun, 28 Feb 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 28 Feb 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
scientists will be honored on national science day today
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस - फोटो : Social Media

देश में आजादी से पहले से लेकर अब तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वालों की जानकारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवार्ड इंफार्मेशन रिट्रीवल सिस्ट्म (स्टेयरस) के माध्यम से मिल सकेगी।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के समारोह के मौके पर केंद्रीय विज्ञान, एवं प्रौद्योगिकी पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे और सूचनाओं से लैस एक ऑनलाइन डेटाबेस भी लांच करेंगे।
विज्ञापन


इसके माध्यम से पुरस्कार,पुरस्कृत होने वाले और प्रायोजकों की पूरी जानकारी के साथ उनके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण भी मिल सकेगा। इसे  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इस अवसर पर दुनिया में नाम कमाने वाले भारतीय मूल के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं की जानकारी देने वाला एक डेटाबेस भी लांच किया जाएगा। इस डेटाबेस में 23.472 शिक्षाविद, शोधकर्ताओं की जानकारी को शामिल किया गया है।

इसके लिए अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया सरीखे देशों के 2700 से ज्यादा  उच्चशिक्षण संस्थाओं और संस्थानों के रिकार्ड को खंगाला गया है। पुरस्कारों में प्रमाणपत्र और नकद धनराशि भी प्रदान की जाएगी।

 हर साल 28 फरवरी को सर सीवी रमन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। रमन पहले एशियाई थे, जिन्हें 1930 में विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।


 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय संचार पुरस्कार, सांइस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी), महिला वैज्ञानिकों को बढ़ावा  देने के लिए वुमन एक्सिलेंस अवार्ड तथा अवसर( ऑग्मेंटिंग राइटिंग स्किल्स फॉर आर्टिकुलेटिंग रिसर्च ) प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed