फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schools to reopen in Manipur for classes 1 to 8 on July 5: CM Biren Singh

Manipur: CM बीरेन सिंह बोले- पहाड़ी और घाटी जिलों में बंकर हटाए जाएंगे; 8वीं तक के स्कूल पांच जुलाई से खुलेंगे

Mon, 03 Jul 2023 10:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

Manipur: मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी और घाटी जिलों में स्थापित बंकरों को हटा दिया जाएगा, जबकि मैतई और कुकी दोनों किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त राज्य बलों को तैनात किया गया है ताकि कृषि गतिविधियां शुरू हो सकें।

विज्ञापन
Schools to reopen in Manipur for classes 1 to 8 on July 5: CM Biren Singh
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल पांच जुलाई से खुलेंगे। मई के पहले सप्ताह में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से स्कूल बंद थे। 

विज्ञापन

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य के पहाड़ी और घाटी जिलों में स्थापित बंकरों को हटा दिया जाएगा, जबकि मैतई और कुकी दोनों किसानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अतिरिक्त राज्य बलों को तैनात किया गया है ताकि कृषि गतिविधियां शुरू हो सकें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, 'कक्षा एक से आठ तक के स्कूल पांच जुलाई से शुरू होंगे।' पूर्वोत्तर राज्य में तीन मई को जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। राज्य में शांति लाने के लिए सेना और अन्य केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है, जहां मैतई और कुकी समुदायों के बीच दो महीने तक हिंसा जारी रही, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए, कई घायल हो गए और बड़ी संख्या में घर और पूजा स्थल जल गए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हम एक होकर रहे हैं और एक होकर रहना जारी रखेंगे... जिले सिर्फ प्रशासनिक सुविधा के लिए बनाए गए थे।' कृषि कार्य  शुरू करने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस बलों के उन 2,000 कर्मियों को जुटाया गया है जो सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों से जुड़े थे।' 
 

सिंह ने कहा, 'वे अब किसानों को सुरक्षा मुहैया कराएंगे और भीड़ के उपद्रव से निपटेंगे।' मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले दिन में एक संयुक्त सुरक्षा बैठक हुई थी। उन्होंने कहा, 'यह फैसला किया गया कि पहाड़ी और घाटी जिलों में स्थापित बंकरों को परसों से हटा दिया जाएगा। सेना निजी और समूह बंकरों को हटाने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और राज्य बलों के संयुक्त बल का नेतृत्व करेगी।'
 

मणिपुर की आबादी में मैतई समुदाय की हिस्सेदारी करीब 53 फीसदी है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी नगा और कुकी आबादी का 40 फीसदी हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग बेघर हो गए हैं और राहत केंद्रों में रह रहे हैं, उन्हें एक महीने के भीतर पूर्व-निर्मित घरों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा क्योंकि ऐसे घरों का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed