फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schools have been set up in the old 24 buses of Gujarat transport corporation

यहां परिवहन निगम की बसें बनीं बच्चों का स्कूल, पहले तंबू में लगती थी क्लास

Fri, 05 Oct 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधी नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधी नगर Updated Fri, 05 Oct 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Schools have been set up in the old 24 buses of Gujarat transport corporation
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत में शिक्षा की हालत कितनी बुरी है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पूरे देश में ऐसे कई स्कूल हैं, जिनके पास खुद की इमारत नहीं है। ऐसे स्कूल खुले में चलते हैं। ऐसा ही एक स्कूल गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में है। 

विज्ञापन


यह स्कूल तमाम सुविधाओं से वंचित है, जो बच्चों को मिलनी चाहिए। यहां बच्चे एक तंबूनुमा क्लास में बैठकर पढ़ते हैं। हालांकि बच्चों की इस परेशानी को देखते हुए गुजरात के पथ परिवहन निगम ने सेवामुक्त की गई पुरानी 24 बसों को क्लास रूम में तब्दील कर दिया है। 
विज्ञापन


इस नए स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए बेंच, लाइट, पंखे और अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। इस स्कूल में सुरेंद्र नगर में काम करने वाले नमक श्रमिकों के करीब 400 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात के इस स्कूल की कहानी एक डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाई जा चुकी है। यूके की एक शिक्षिका लीजा हैडलौफ ने 'गोइंग टू स्कूल इन इंडिया' नाम से ये डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। भारत यात्रा के दौरान लीजा ने 10 से ज्यादा राज्यों की यात्रा की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed