फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Schools and colleges in Sikkim to reopen on June 15

सिक्किम में 15 जून से खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Fri, 22 May 2020 09:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 22 May 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges in Sikkim to reopen on June 15
सांकेतिक तस्वीर

सिक्किम सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में 15 जून से स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान खुल जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री कुंगा नीमा लेपचा ने बताया कि यह फैसला बड़ी कक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं के महत्व को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि सिक्किम में फिलहाल कोरोना का कोई मामला नहीं है। 

विज्ञापन


लेपचा ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में केंद्र सरकार ने दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी। हालांकि, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई अभी शुरू नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आठवीं तक कक्षाएं अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। 

विज्ञापन

दैनिक प्रार्थना सभा पर प्रतिबंध, शनिवार को भी खुलेंगे स्कूल

इसके साथ ही राज्य में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था जारी रहेगी। लेपचा ने कहा कि स्कूल खुल रहे हैं लेकिन वहां दैनिक प्रार्थना सभा आयोजित नहीं की जा सकेगी। सालाना परीक्षाएं फरवरी 2021 तक के लिए टाल दी गई हैं, जिससे अध्ययन पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके। सभी शनिवार को भी स्कूल खुले रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं दो पालियों में चलेंगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का बहुत महत्व है और इसके साथ किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। राज्य का शिक्षा विभाग सभी छात्रों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।


राज्य में प्राइमरी शिक्षा विभाग के निदेशक भीम थातल ने कहा कि जो छात्र पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं और सिक्किम में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद सिक्किम में ही रहने का प्रबंध करें जिससे कि वह अपनी कक्षाओं में उपस्थित रह सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed