{"_id":"5bf64a27bdec2269991782c1","slug":"schools-and-colleges-closed-due-to-prediction-of-heavy-rainfall-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल, कॉलेज बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई में भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल, कॉलेज बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका
- फोटो : PTI
तमिलनाडु के चेन्नई में भारी बारिश की आशंका के चलते प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। बता दें करीब एक हफ्ते पहले ही राज्य में चक्रवात गाजा आया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
चेन्नई के मौसम विभाग का कहना है, "चेन्नई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा बूंदाबांदी, गरज और भारी बारिश की संभावना है।" बीते साल भी चेन्नई में हुई भारी बारिश के बाद लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया था।
बीते हफ्ते शुक्रवार को तमिलनाडु के तटीय जिलों में गाजा चक्रवात आया था। जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई। राज्य में गाजा चक्रवात से भारी नुकसान हुआ था। प्रदेश में राहत के लिए 493 शिविर बनाए गए। जिनमें करीब ढाई लाख लोग रह रहे हैं।
गाजा चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित तिरुवरूर, पुडुकोट्टई, त्रिची, कुड्डालोर, तंजावुर, तिरुवन्नामलाई और नागपट्टनम जिले हुए।