फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School jobs scam ED raids in Hooghly district Latest News Update

School Jobs Scam: ईडी ने हुगली जिले में की छापेमारी, स्कूलों में नौकरी घोटाले मामले में कार्रवाई

Sat, 18 Mar 2023 06:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

ईडी ने निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु बनर्जी की परिसपंत्तियों की तलाश में शनिवार को हुगली जिले में छापेमारी की। कार्रवाई स्कूली नौकरियों के एवज में नकदी के कथित घोटाले की जांच के तहत की गई। 

विज्ञापन
School jobs scam ED raids in Hooghly district Latest News Update
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु बनर्जी की परिसपंत्तियों की तलाश में शनिवार को हुगली जिले में छापेमारी की। कार्रवाई स्कूली नौकरियों के एवज में नकदी के कथित घोटाले की जांच के तहत की गई। जानकारी के मुताबिक, ईडी जांच दल को कम से कम छह भागों में बांटा गया। टीम ने शनिवार सुबह से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बालागढ़, बांदेल, चिनसुराह एवं अन्य क्षेत्रों में शांतनु बनर्जी की कथित संपत्तियों पर छापा मारा।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल शांतनु की इन संपत्तियों के अंदर से ज्यादा कुछ नहीं मिला है। बांदेल और चिनसुराह में दो फ्लैट के ताले हमें तोड़ने पड़े। आरोपी के नाम पर पंजीकृत एक अतिथि गृह के मुख्य द्वार का ताला भी तोड़ा गया। हालांकि, ईडी को ऐसा कुछ नहीं मिला, जो जांच को अगले स्तर पर ले जाने में मददगार हो। तलाशी अभियान अब भी जारी है।
विज्ञापन


दरअसल, शांतनु बनर्जी केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं। ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के शीघ्र बाद ही उन्हें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था। प्रवर्तन निदेशालय सरकारी और सहायताप्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीबीआई ने दर्ज की नई प्राथमिकी
इस बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) द्वारा प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में अनियमितताओं के आरोप में एक नई प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed