फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School jobs scam: Court sends Prasanna Roy to 4 more days CBI custody ED arrests another middleman

School Jobs Scam: प्रसन्न रॉय की सीबीआई हिरासत बढ़ी, ईडी ने एक और बिचौलिए को किया गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 05 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

ईडी व सीबीआइ ने सोमवार को कोलकाता व आसपास कई जगहों पर छापामारी की। ईडी ने इस मामले में एक और बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। उसका नाम सुब्रत मालाकार है।

विज्ञापन
School jobs scam: Court sends Prasanna Roy to 4 more days CBI custody ED arrests another middleman
court new - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले में प्रसन्न रॉय की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्हें सोमवार को सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उन्हें चार और दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया। प्रसन्न को घोटाले में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। प्रसन्न रॉय 27 अगस्त को गिरफ्तार किए गए थे। उसके बाद से ही वे सीबीआई की हिरासत में हैं। उन्हें यहां अलीपुर में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया। जज ने रॉय को सीबीआई के अनुरोध पर एजेंसी की चार और दिन की हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने रॉय को नौ सितंबर को फिर से कोर्ट के सामने पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


इस बीच ईडी व सीबीआइ ने सोमवार को कोलकाता व आसपास कई जगहों पर छापामारी की। ईडी ने इस मामले में एक और बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। उसका नाम सुब्रत मालाकार है। उसे कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी इलाके की राजेंद्र पल्ली स्थित उसके घर से छह घंटे पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ईडी ने उसके सभी मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है और घर से कई फाइलों और दस्तावेजों को जब्त कर अपने साथ ले गई है। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि सुब्रत के बैंक खाते से लाखों रुपये का लेन-देन हुआ है। कोलकाता और सोदपुर में सीबीआई और ईडी ने की कई जगह छापेमारी बंगाल में हुए चिटफंड मामले में सीबीआई और ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों ही केंद्रीय टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सीबीआई और ईडी के अधिकारी सुबह से कोलकाता और सोदपुर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। दक्षिण कोलकाता के रानीकुटीर में एक व्यक्ति के घर सीबीआई की छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक रविवार को सीबीआई ने पाइकपाड़ा में सुबोध अधिकारी के फ्लैट की तलाशी ली थी। अधिकारी सुबोध अधिकारी के निजी सहायक और सुरक्षा गार्ड को सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले आए थे। 


पूछताछ के बाद दोनों सुरक्षा गार्डों को छोड़ दिया गया, लेकिन निजी सहायक से सोमवार सुबह तक पूछताछ की गई। इसके बाद सीबीआई की एक टीम निजी सहायक के साथ सीजीओ से रवाना हुई और वे रानीकुठीर के आवास पहुंचे और तलाशी चल रही है। इसके अलावा सीबीआई ने उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर और कांचरापाड़ा के चार स्थानों पर छापामारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed