{"_id":"64144ddc9b28ca0c63080975","slug":"school-jobs-scam-case-bonny-sengupta-and-soma-chattopadhyay-transfer-money-to-ed-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने ईडी को लौटाए 44 लाख रुपये, शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने ईडी को लौटाए 44 लाख रुपये, शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा है मामला
Fri, 17 Mar 2023 04:54 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Mar 2023 04:54 PM IST
सार
ईडी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने 44 लाख रुपये और उनकी दोस्त ब्यूटी पार्लर मालिक सोमा चट्टोपाध्याय ने लगभग 55 लाख रुपये केंद्रीय जांच एजेंसी को दिए हैं।
विज्ञापन
बोनी सेनगुप्ता
- फोटो : facebook/BonnySenguptaActor
विस्तार
बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता बोनी सेनगुप्ता और एक ब्यूटी पार्लर के मालिक ने टीएमसी नेता कुंतल घोष से लिए गए पैसे को ईडी को वापस कर दिए। कुंतल घोष अभी पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती अनियमितता घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए न्यायिक हिरासत में है, वहीं उनके इस मामले में कथित संबंध के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
बोनी सेनगुप्ता ने 44 लाख रुपये तो उनकी दोस्त ने 55 लाख रुपये वापस किए
ईडी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने 44 लाख रुपये और उनकी दोस्त ब्यूटी पार्लर मालिक सोमा चट्टोपाध्याय ने लगभग 55 लाख रुपये केंद्रीय जांच एजेंसी को हस्तांतरित किए हैं। सेनगुप्ता ने कथित तौर पर टीएमसी नेता कुंतल घोष से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पैसे लिए थे।
विज्ञापन
अभिनेता सेनगुप्ता से ईडी ने दो बार पूछताछ की
अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने अभिनेता सेनगुप्ता से दो बार पूछताछ की और उन्होंने घोष से 44 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की। अधिकारी ने आगे कहा कि सोमा चट्टोपाध्याय ने कहा कि उसने कुंतल घोष से 55.63 लाख रुपये का लोन लिया था और गुरुवार को सोमा ने भी ईडो को पैसे दे दिए।
विज्ञापन
कुंतल घोष केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में
कुंतल घोष केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं। ईडी द्वारा गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय घोटाले की जांच कर रहा है और सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण नौकरियों में भर्ती में अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया है।