{"_id":"5d285b508ebc3e6cf90fa622","slug":"school-denied-to-give-admission-to-hiv-positive-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी से पीड़ित लड़के को सरकारी स्कूल ने दाखिला देने से किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एचआईवी से पीड़ित लड़के को सरकारी स्कूल ने दाखिला देने से किया इनकार
Fri, 12 Jul 2019 03:35 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Fri, 12 Jul 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के पेरांबलुर जिले में एक सरकारी हाई स्कूल ने एचआईवी से पीड़ित लड़के को कथित तौर पर दाखिला देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशक एस कनप्पन ने लड़के को दाखिला देने से इनकार करने के संबंध में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
लड़के को करीब एक सप्ताह पहले पेरांबलुर जिले के कोलाक्कनाथम के एक स्कूल में दाखिला लेने के लिए आने को कहा गया था लेकिन बुधवार को उसे लौटा दिया गया।
सूत्रों ने बुधवार को कहा कि स्कूल के शिक्षा निदेशक यह जानना चाहते हैं कि लड़के को दाखिला देने से क्यों इनकार कर दिया गया और स्कूल के प्रधानाध्यापक के कामराज तथा माता-पिता के बीच बैठक में क्या हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापक और लड़के के परिजन के बीच "छात्र को खराब अकादमिक प्रदर्शन के कारण" दाखिला देने से इनकार करने को लेकर कथित तौर पर झगड़ा हुआ। बहरहाल, प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन्होंने लड़के को दाखिला देने से इनकार नहीं किया और ना ही उनके पास ऐसा करने की शक्ति है।
प्रधानाध्यापक और पेरांबलुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुल रंगन ने कहा कि अगर लड़का उनके पास आएगा तो उसे दाखिला दिया जाएगा।