फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Scaring Corona Number of corona patients is not decreasing around 45 thousand coming daily infected

डरा रहा कोरोना: घट नहीं रही मरीजों की संख्या, रोजाना आ रहे 45 हजार के आसपास संक्रमित

Fri, 03 Sep 2021 10:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 03 Sep 2021 10:03 AM IST
सार

दूसरी लहर के दो महीने बाद गुरुवार को सबसे ज्यादा 47,092 कोरोना संक्रमित सामने आए थे, लेकिन शुक्रवार को यह संख्या 45,352 दर्ज की गई। भले ही पिछले 24 घंटों में 1749 मरीज कम हुए हों, लेकिन पिछले दस दिन के आंकड़ें देखें तो औसतन 45 हजार के आसपास कोरोना संक्रमित रोजाना सामने आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Scaring Corona Number of corona patients is not decreasing around 45 thousand coming daily infected
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरी लहर की आहट के बीच भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दस दिनों की बात करें तो प्रतिदिन औसतन 45 हजार के आसपास संक्रमित सामने आ रहे हैं।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके तहत देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 45,352 संक्रमित पाए गए। वहीं 34,791 लोग ठीक होकर अपने घर गए। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि देश में 97.45 प्रतिशत रिकवरी रेट है।  

विज्ञापन

गुरुवार से घटी संख्या 
दूसरी लहर के करीब दो महीने बाद सबसे ज्यादा 47,092 कोरोना के मामले गुरुवार को दर्ज किए गए थे, लेकिन शुक्रवार को यह संख्या घट गई। आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे के अंदर 1749 मरीज कम हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में अभी भी खतरा 
देश में सबसे ज्यादा मामले केरल में ही सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जो 45,352 मामले दर्ज किए गए उसमें अकेले केरल में 32,092 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। केरल में 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 188 दर्ज की गई तो देश में 366 लोगों की मौत हुई। 

अब कुल 3,99,778 मामले 
देश में अब कुल 3,99,778 कोरोना मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के तहत 3,20,63,616 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कुल 4,39,895 मौतें अब तक कोरोना से हुई हैं।  

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक देश में अब तक 67,09,59,968 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 










 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed