{"_id":"68cfa90ca9acd21777017890","slug":"sc-to-hear-on-sept-23-suo-motu-matter-concerning-contamination-in-jojari-river-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: जोजरी नदी में प्रदूषण के मामले पर 23 सितंबर को होगी सुनवाई, सैकड़ों गांव हो रहे प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: जोजरी नदी में प्रदूषण के मामले पर 23 सितंबर को होगी सुनवाई, सैकड़ों गांव हो रहे प्रभावित
Sun, 21 Sep 2025 12:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:58 PM IST
सार
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण के स्वत: संज्ञान मामले पर 23 सितंबर को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने पहले कहा था कि नदी में कपड़ा और टाइल फैक्ट्रियों से बहता औद्योगिक कचरा सैकड़ों गांवों और पीने के पानी को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट 23 सितंबर को राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले की सुनवाई करेगा। शीर्ष कोर्ट ने 16 सितंबर को इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था और कहा था कि नदी में औद्योगिक कचरे के बहाव से सैकड़ों गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है।
शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर 23 सितंबर की सूची में इस मामले का शीर्षक '20 लाख जिंदगियों को खतरा, राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण' है। इसकी सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच करेगी।
ये भी पढ़ें: कल पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी, ईटानगर में दो जलविद्युत परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
बेंच ने कहा था कि जोजरी नदी में कपड़ा और टाइल फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में औद्योगिक करचा बहाया जा रहा है। इससे इंसानों और जानवरों दोनों के लिए पीने का पानी जहरीला हो गया है, जिससे न केवल स्वास्थ्य बल्कि पूरा पारिस्थितिकीतंत्र प्रभावित हो रहा है।
कोर्ट ने कहा था कि यह मामला चीफ जस्टिस (सीजेआई) के पास भेजा जाए, ताकि आगे की कार्रवाई के लिए उपयुक्त आदेश दिए जा सकें।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन