फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC refues to suo motu cognizance on gorakhpur tragedy

गोरखपुर हादसे पर SC ने योगी सरकार को दी राहत, स्वतः सुनवाई से किया इनकार

Mon, 14 Aug 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 14 Aug 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
SC refues to suo motu cognizance on gorakhpur tragedy

गोरखपुर के हॉस्पिटल में बड़े हादसे के बाद योगी सरकार लगातार सवालों के घेरे में है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, लेकिन कोर्ट से यूपी सरकार को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: सामना में योगी सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे, गोरखपुर हादसे को बताया 'सामूहिक बाल हत्या'
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि योगी सरकार हादसे को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो दिनों के भीतर लगभग 30 बच्चों की मौत की घटना पिछले दिनों से सुर्खियों में है। हालांकि, इसके बाद मौत का यह आंकड़ा पिछले 7 दिनों में 60 के पार पहुंच चुका बताया जा रहा है। बता दें कि सीएम योगी खुद तीन दिन पहले ही इस अस्पताल का दौरा कर चुके थे, लेकिन फिर भी वहां इतना बड़ा हादसा हुआ।


गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बाल्यरोग विभाग के इंचार्ज डॉ. कफील अहमद को हटा दिया गया है। शनिवार की रात वॉर्ड में जब ऑक्सीजन की कमी हुई तो वॉर्ड डॉ. कफील अहमद की ही निगरानी में था। गुरुवार रात के दो बजे  इंसेफेलाइटिस वार्ड के कर्मचारियों ने प्रभारी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील अहमद को सूचना दी कि अगले एक घंटे बाद ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी।

इस सूचना के बाद ही डॉक्टर की नींद उड़ गई। वह अपने कार से मित्र डॉक्टर के अस्पताल गए और वहां से ऑक्सीजन का तीन जंबो सिलेंडर लेकर शुक्रवार को तीन बजे सीधे बीआरडी पहुंचे। तीन सिलेंडरों से बाल रोग विभाग में करीब 15 मिनट ऑक्सीजन सप्लाई हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed