फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC dismiss plea by district judge challenging appointment of a junior judicial officer of Karnataka HC

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कर्नाटक हाईकोर्ट जज के शपथ ग्रहण के खिलाफ दायर याचिका

Mon, 04 May 2020 01:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 May 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
SC dismiss plea by district judge challenging appointment of a junior judicial officer of Karnataka HC
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एक जिला जज द्वारा कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में एक 'जूनियर' न्यायिक अधिकारी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने शपथ ग्रहण पर रोक लगाने की मांग की थी क्योंकि यह वरिष्ठता के नियम के खिलाफ है।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में न्यायिक अधिकारी पद्मराज एन देसाई के शपथ ग्रहण से ठीक आधे घंटे पहले याचिका खारिज कर दी। जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले की सुनवाई की और कर्नाटक उच्च न्यायालय में शपथ ग्रहण से आधे घंटे पहले याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए वकील संजय नूली ने सुनवाई के बाद बताया कि उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति के आदेश पर आखिर वक्त में हस्तक्षेप नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवमोगा के प्रधान जिला न्यायाधीश आरकेजीएमएम महास्वामीजी ने न्यायिक अधिकारी पद्मराज एन देसाई को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाए जाने को वरिष्ठता के आधार पर चुनौती दी थी।

उन्होंने कहा था कि न्यायिक अधिकारी पद्मराज एन देसाई के कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने पर रोक लगाने की अंतरिम राहत नहीं दी जाती है तो याचिका बेमतलब हो जाएगी और यह पूर्ण न्याय में विफलता के साथ ही संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 16 के तहत याचिकाकर्ता के मूल अधिकारों का भी स्पष्ट उल्लंघन होगा।


कर्नाटक उच्च न्यायालय के महा पंजीयक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक न्यायमूर्ति शिवशंकर अमरान्नावर, न्यायमूर्ति एम जी उमा, न्यायमूर्ति वेदव्यासाचार श्रीशानंद, न्यायमूर्ति एच. संजीव कुमार और न्यायमूर्ति पद्मराज एन देसाई को सोमवार सुबह साढ़े दस बजे कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर पद की शपथ लेनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed