{"_id":"58d4c2d34f1c1b61371a1b5f","slug":"sc-directs-up-and-haryana-government-to-provide-full-protection-to-the-witnesses-in-asaram-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम मामले में गवाहों को पूरी सुरक्षा दें यूपी-हरियाणा सरकारः SC","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसाराम मामले में गवाहों को पूरी सुरक्षा दें यूपी-हरियाणा सरकारः SC
amarujala.com- Written by: अमित कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार को आसाराम मामले में गवाहों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने दोनों राज्यों से कहा है कि वह आसाराम केस में जितने भी गवाह हैं उन्हें सुरक्षा दे। कोर्ट ने कहा है कि किसी भी गवाह को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
Supreme Court directs Uttar Pradesh and Haryana government to provide full protection to the witnesses in Asaram case. pic.twitter.com/c8VuREMtSd
— ANI (@ANI_news) March 24, 2017
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसाराम केस में अब 10 चश्मदीद गवाहों में से 7 पर हमले और 3 गवाहों की मौत हो चुकी है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें पूरे मामले की CBI जांच करवाने की मांग की कई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अपने गुरुकुल में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले में आसाराम अगस्त 2013 से जेल में बंद हैं। इसके अलावा आसाराम के खिलाफ सूरत की दोनों बहनों ने रिपोर्ट में 2001 में शांति कुटिया में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।