{"_id":"58d25fc04f1c1b2f4a1a3ed6","slug":"sc-directs-government-to-constitute-high-power-committee-on-sexual-video-upload-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सेक्सुअल वीडियो अपलोड करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर सेक्सुअल वीडियो अपलोड करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Wed, 22 Mar 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर सेक्सयुल वीडियो अपलोड करने पर गंभीर संज्ञान लेते हुए सरकार को आदेश जारी किया है कि वो इस मामले पर तुरंत एक हाईपावर कमेटी का गठन करे।
विज्ञापन
इससे पहले कोर्ट ने 6 दिसंबर को सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक, गूगल इंडिया, याहू इंडिया, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया को नोटिस भेजकर पॉर्न वीडियो को कैसे ब्लॉक कर सकते हैं इस पर जवाब मांगा था।
विज्ञापन
एनजीओ ने दायर की हुई है याचिका
सुप्रीम कोर्ट में हैदराबाद के एनजीओ प्रजवाला ने याचिका दायर की थी, जिसमें उसने रेप वीडियो की रिपोर्ट दर्ज करने और उनको ब्लॉक करने की कारवाई होनी चाहिए थी। याचिका में कोर्ट से गुहार की गई थी की ऐसे वीडियो पर तत्काल रोक लगाई जाए क्योंकि इस तरह के वीडियो साइबर क्राइम को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन