{"_id":"65cb85f1eb1ac762190ab77a","slug":"sc-collegium-recommends-appointment-of-13-additional-hc-judges-as-permanent-judges-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC Collegium: कॉलेजियम ने की हाईकोर्ट के 13 अतिरिक्त जजों को स्थायी न्यायाधीश करने की सिफारिश; यहां पढ़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC Collegium: कॉलेजियम ने की हाईकोर्ट के 13 अतिरिक्त जजों को स्थायी न्यायाधीश करने की सिफारिश; यहां पढ़ें
Tue, 13 Feb 2024 08:40 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 13 Feb 2024 08:40 PM IST
सार
कॉलेजियम ने मंगलवार को तीन हाईकोर्ट के 13 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को तीन हाईकोर्ट के 13 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। मंगलवार को कॉलेजियम की बैठक में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायाधीश बोप्पना वरहा लक्ष्मी नरसिम्हा चक्रवर्ती और न्यायाधीश तल्लाप्रगदा मल्लिकार्जुन राव के नामों की सिफारिश की। इसके साथ ही अतिरिक्त न्यायाधीश दुप्पला वेंकट रमन्ना के नाम की सिफारिश की गई है।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने मंगलवार को तीन उच्च न्यायालयों के 13 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कहा कि 26 अक्तूबर, 2017 के संदर्भ में भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा गठित सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों की एक समिति ने उपरोक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों के निर्णयों का मूल्यांकन किया है। एक अन्य फैसले में कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। जिन न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई है वे हैं - जस्टिस कुलदीप तिवारी, गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, ऋतु टैगोर, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर कौर, संजीव बेरी और विक्रम अग्रवाल।