फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC asks for list of 'affluent persons' benefiting from tree felling in Delhi Ridge

Supreme Court: सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई से किन अमीर लोगों को लाभ हुआ? सुप्रीम कोर्ट ने मांगी सूची

Tue, 10 Dec 2024 09:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Dec 2024 09:04 PM IST
सार

Supreme Court: शीर्ष कोर्ट ने वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन से कहा, हम उन सभी अमीर लोगों की सूची चाहते हैं, जिन्होंने इसका लाभ उठाया। हमें यह भी जानना है कि पेड़ लगाने की क्या योजना है। जो भी नुकसान हुआ है, उसे ठीक किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
SC asks for list of 'affluent persons' benefiting from tree felling in Delhi Ridge
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली के रिज क्षेत्र में अवैध तरीके से पेड़ कटने से लाभ उठाने वाले अमीर लोगों की सूची मांगी। कोर्ट ने यह भी पूछा कि वृक्षारोपण के लिए क्या योजना बनाई गई है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ को बताया गया कि सड़क चौड़ीकरण के कारण कई पेड़ों को काटा गया था और इस प्रक्रिया से कई अमीर व्यक्तियों को फायदा हुआ है। 
विज्ञापन


पीठ ने वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन से कहा, हम उन सभी अमीर लोगों की सूची चाहते हैं, जिन्होंने इसका लाभ उठाया। हमें यह भी जानना है कि पेड़ लगाने की क्या योजना है। जो भी नुकसान हुआ है, उसे ठीक किया जाना चाहिए। हम ये सभी जानकारी चाहते हैं। याचिका दायर करने वाले वकील ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों की ओर से कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई जनवरी 2025 तक के लिए स्थगित कर दी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed