फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SBI withdrawing Magstripe Debit Cards to EMV Chip Debit Cards

बंद होने वाले हैं करोड़ों एसबीआई ग्राहकों के एटीएम कार्ड, बैंक ने दी डेडलाइन

Sat, 11 Aug 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
SBI withdrawing Magstripe Debit Cards to EMV Chip Debit Cards

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहकों को जल्द ही अपना एटीएम कार्ड बदलवाना पड़ सकता है। एसबीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को जानकारी दी है कि वे ग्राहक जिनके पास पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड हैं उन्हें जल्द बदलावाना होगा। 

विज्ञापन


एसबीआई के मुताबिक, पुराने कार्ड के बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। इसके लिए साल 2018 की डेडलाइन तय की गई है।  अगर ग्राहक डेडलाइन से पहले ऐसा नहीं करेंगे तो डेडलाइन खत्म होने के बाद वह एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे। क्योंकि ये एटीएम मशीनें पुराने कार्ड को स्वीकार नहीं करेंगी।
विज्ञापन

 




एसबीआई ने यह भी बताया कि एटीएम कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। एसबीआई का हाल ही में 6 अन्य बैंकों के साथ मर्जर हुआ है और बैंक के ग्राहकों की संख्यां में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में इस कदम का असर करोड़ों बैंक ग्राहकों पर पड़ेगा। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed