{"_id":"5c5df4d9bdec222be735881f","slug":"sbi-gave-small-relief-on-home-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ने दी होम लोन पर मामूली राहत, 30 लाख तक के कर्ज पर कम होगा ब्याज","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
एसबीआई ने दी होम लोन पर मामूली राहत, 30 लाख तक के कर्ज पर कम होगा ब्याज
Sat, 09 Feb 2019 03:00 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 09 Feb 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज दरों में 5 आधार अंक यानी 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने यह कदम आरबीआई द्वारा बृहस्पतिवार को मुख्य दरों में 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी की कटौती करने के फैसले के बाद उठाया है।
विज्ञापन
इस कटौती से एसबीआई से 20 साल की अवधि के लिए 30 लाख रुपये के लोन पर ईएमआई में 97 रुपये की कमी आएगी। हालांकि रिजर्व बैंक द्वारा 0.25 फीसदी कटौती के बाद बैंकों से भी इसी अनुपात में कटौती की उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन