{"_id":"6349ab8b5f5e99702f38f173","slug":"sbi-chairman-dinesh-kumar-khara-received-death-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: एसबीआई चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस सतर्क, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: एसबीआई चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस सतर्क, जांच जारी
Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:03 AM IST
सार
फोन करने वाले ने पाकिस्तान से बात करने का दावा किया और कर्ज की मांग की। उसने कहा कि अगर कर्ज मंजूर नहीं हुआ तो वह बैंक के चेयरमैन का अपहरण और हत्या कर देगा और बैंक को उड़ा देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा को अपहरण कर हत्या करने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने बैंक में फोन कर धमकी दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक 13 अक्तूबर को भारतीय स्टेट बैंक के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
आगे पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले ने पाकिस्तान से बात करने का दावा किया और कर्ज की मांग की। उसने कहा कि अगर कर्ज मंजूर नहीं हुआ तो वह बैंक के चेयरमैन का अपहरण और हत्या कर देगा साथ ही बैंक को बम से उड़ा देगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह पता लगाने कोशिश की जा रही हैं कि फोन कहां से आया। वहीं दिनेश कुमार खारा छह अक्टूबर को ही एसबीआई के चेयरमैन पद पर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने रजनीश कुमार की जगह ली है।
विज्ञापन