{"_id":"5cad323ebdec2214530fb14a","slug":"sbi-and-iob-reduced-interest-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई और आईओबी ने ब्याज दर घटाई, होम लोन होगा सस्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एसबीआई और आईओबी ने ब्याज दर घटाई, होम लोन होगा सस्ता
Wed, 10 Apr 2019 05:31 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 10 Apr 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
RBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए ब्याज दरों में कटौती की है। एमसीएलआर और होम लोन की दरों में भी कटौती की है। ये कटौती 10 अप्रैल से लागू होगी। बैंक ने बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर में भी बदलाव किया है।
बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर में 5 आधार अंक (0.05 फीसदी) की कटौती की है। अब उसकी एक साल की एमसीएलआर 8.55 फीसदी के कम होकर 8.50 फीसदी हो जाएगी। सभी लोन जो एमसीएलआर से जुड़े हैं, उन पर ब्याज की दर 0.05 फीसदी घटेगी। इससे होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता हो जाएगा। बैंक ने 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज की दर 10 आधार अंक (0.10) फीसदी घटा दी है। 30 लाख तक के होम लोन पर नई ब्याज दर 8.6-8.9 फीसदी होगी।
पहले यह दर 8.7-9 फीसदी तक थी। बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर में बदलाव किया गया है। एक लाख रुपये की जमा राशि पर अब 3.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इससे ऊपर की रकम पर ब्याज की दर 3.25 फीसदी होगी। ये नई दर 1 मई, 2019 से लागू होगी।
विज्ञापन
उधर, इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी मंगलवार को एक साल और उससे ऊपर की अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में मामूली 0.05 फीसदी की कटौती की। बैंक ने एक साल के लोन पर एमसीएलआर आधारित ब्याज दर घटाकर 8.65 फीसदी कर दिया। दो और तीन साल के लोन पर एमसीएलआर क्रमश: 8.75 और 8.85 फीसदी होगी।