{"_id":"647546f3b4f93300490bc3f7","slug":"savitribai-phule-ahilyabai-holkar-statue-removed-from-maharashtra-sadan-in-delhi-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Statue Row: महाराष्ट्र सदन से हटाई गईं सावित्रीबाई और अहिल्याबाई की प्रतिमा, शिंदे सरकार पर विपक्ष हमलावर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Statue Row: महाराष्ट्र सदन से हटाई गईं सावित्रीबाई और अहिल्याबाई की प्रतिमा, शिंदे सरकार पर विपक्ष हमलावर
Tue, 30 May 2023 06:14 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 30 May 2023 06:14 AM IST
सार
महाराष्ट्र सदन से सावित्री अहिल्याबाई की प्रतिमा हटाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर हमारे लिए पूजनीय और सम्मानित हैं। हर देशवासी उनके प्रति सम्मान रखता है। उनका अपमान नहीं होगा। हमने इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात की है, वे इसका खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
सावित्रीबाई फुले
- फोटो : @TeachersDay3Jan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में वीर सावरकर की जयंती मनाने के लिए रविवार को सावित्रीबाई फुले और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा हटा दी गई। इससे महाराष्ट्र में खासा सियासी विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने प्रतिमा हटाने को लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार की जमकर खिंचाई की।
विज्ञापन
एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की दो कर्तव्यवान बहनों की प्रतिमा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सामने हटाई गई। इससे महिलाओं के बारे में राज्य सरकार की मंशा का पता चलता है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर के कार्यक्रम को लेकर कोई विरोध नहीं है लेकिन उस जगह से सावित्रीबाई फुले और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा दिखाई क्यों हटाई गई। इतना द्वेष क्यों? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी महाराष्ट्र सदन से सावित्रीबाई फुले और अहिल्याबाई की मूर्तियों को हटाने की निंदा की। कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र सदन से महापुरुषों की प्रतिमा हटाने की घटना दुखद है। प्रतिमा हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और इस बारे में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया
वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर हमारे लिए पूजनीय और सम्मानित हैं। हर देशवासी उनके प्रति सम्मान रखता है। उनका अपमान नहीं होगा। हमने इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात की है, वे इसका खुलासा करेंगे।