Haj Yatra: 'हज टूर ऑपरेटर सऊदी की तय समयसीमा का पालन नहीं कर सके', कोटा कटौती पर सरकार का बयान
भारत सरकार के प्रयासों के चलते सऊदी अरब सरकार ने 10,000 तीर्थयात्रियों के लिए हज पोर्टल (नुसुक) को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है। अब संयुक्त हज समूह संचालक (सीएचजीओ) अपना जरूरी कागजी काम निपटा सकते हैं। भारत सरकार ने बताया कि बार-बार कहे जाने के बाद भी सीएचजीओ सऊदी अधिकारियों द्वारा निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं कर सके थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के निजी हज कोटे में इस साल कटौती को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच, सरकार ने मंगलवार को एक बयान जारी किया। सरकार ने स्पष्ट किया कि संयुक्त हज समूह संचालक (सीएचजीओ) बार-बार कहने के बाद भी सऊदी अधिकारियों द्वारा निर्धारित आवश्यक समय सीमा का पालन नहीं कर सके। सरकार ने यह भी कहा कि उसके हस्तक्षेप के बाद, सऊदी हज मंत्रालय मीना में वर्तमान स्थान उपलब्धता के आधार पर 10,000 तीर्थयात्रियों के लिए हज पोर्टल (नुसुक) को दोबारा खोलने की मंजूरी दे दी है, जिससे कि सीएचजीओ अपना कागजी काम पूरा कर सकें।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय (MoMA) के अनुसार, सऊदी सरकार के साथ हुए समझौते के तहत भारत का हज कोटा इस साल 175,025 निर्धारित किया गया है, जो 2014 में 136,020 था। यह वृद्धि भारत सरकार के निरंतर प्रयासों के चलते संभव हो सकी है।
मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत सरकार भारतीय मुसलमानों के लिए हज यात्रा को सुगम बनाने के लिए उच्च प्राथमिकता देती है। इसमें कहा गया है कि मंत्रालय भारतीय हज समिति के माध्यम से मुख्य कोटे के तहत चालू वर्ष में 122,518 तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्था कर रहा है। सऊदी सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी आवश्यक तैयारियां जैसे- उड़ानें, परिवहन, मीना कैंप, आवास और सेवाएं पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़कियों के शीशे टूटे; RPF ने संभाली जांच
आवश्यक अनुबंधों को अंतिम रूप नहीं दे पाए निजी ऑपरेटर
अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय के अनुसार, शेष कोटा निजी टूर ऑपरेटरों को आवंटित किया गया है। सऊदी अरब के नए मानदंडों के कारण MoMH ने 800 से अधिक ऑपरेटरों को 26 संयुक्त हज समूह ऑपरेटरों (CHGO) में रखा है और उन्हें पहले से ही कोटा आवंटित किया। हालांकि, सीएचजीओ महत्वपूर्ण सऊदी समय-सीमाओं को पूरा करने में विफल रहे। बार-बार याद दिलाने के बावजूद मीना कैंप, आवास और परिवहन के लिए आवश्यक अनुबंधों को अंतिम रूप नहीं दे सके।
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत सरकार ने सऊदी अधिकारियों के साथ कई स्तरों पर बात की, जिसमें मंत्री स्तर की वार्ता भी शामिल है। बातचीत के दौरान सऊदी हज मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की। खासतौर पर मीना में, क्योंकि यहां बहुत गर्मी है और जगह भी सीमित है।
ये भी पढ़ें: Supreme Court: पूर्व आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर को फिर राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण बढ़ा
10000 भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोला जाएगा हज पोर्टल
मंत्रालय के अनुसार, सऊदी पक्ष ने बताया कि देरी के कारण मीना स्थान पर पहले ही कब्जा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष किसी भी देश को समय सीमा में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। हालांकि, सरकार के हस्तक्षेप के कारण, सऊदी हज मंत्रालय मान गया। उसने मीना में वर्तमान उपलब्धता के आधार पर 10,000 तीर्थयात्रियों को समायोजित करने के लिए सीएचजीओ के लिए हज (नुसुक) पोर्टल को फिर से खोलने पर सहमति व्यक्त की।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.