{"_id":"60d828578ebc3e3423068fce","slug":"satyendra-jain-for-expediting-water-augmentation-more-efficiently-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सत्येंद्र जैन ने की अधिकारियों के साथ बैठक, जलापूर्ति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली: सत्येंद्र जैन ने की अधिकारियों के साथ बैठक, जलापूर्ति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
Sun, 27 Jun 2021 12:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:57 PM IST
सार
दिल्ली सरकार की योजना है कि अगले कुछ वर्षों में आधारभूत ढांचा मजबूत कर दिल्ली को पेयजल के बारे में आत्मनिर्भर बनाया जाए। पहले चरण में दिल्ली की उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर जल की निर्भरता कम किए जाने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन, अध्यक्ष, दिल्ली जल बोर्ड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसके लिए सभी इलाकों में पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के साथ-साथ नई लाइनों को बिछाने का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही सीवेज के उचित बहाव के लिए भी बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने इस पूरे मुद्दे पर अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की और उन्हें जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की योजना है कि अगले कुछ वर्षों में आधारभूत ढांचा मजबूत कर दिल्ली को पेयजल के बारे में आत्मनिर्भर बनाया जाए। पहले चरण में दिल्ली की उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर जल की निर्भरता कम किए जाने पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
बैठक में जैन ने मुख्य रूप से जल वृद्धि में तेजी लाने की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति और सीवरेज का बुनियादी ढांचा तैयार करने और संचालन प्रबंधन पर बल दिया जाए। साथ ही पानी की और अधिक वृद्धि करने के लिए जल एवं जल वितरण के बुनियादी ढांचे का कुशलतापूर्वक उपयोग करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन