फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Satya Nadella Cooperation between India and America on AI standards is necessary Satya Nadella Mumbai

Satya Nadella: एआई मानदंडों पर भारत-अमेरिका के बीच सहयोग जरूरी, मुंबई में कार्यक्रम के दौरान बोले सत्य नडेला

Thu, 08 Feb 2024 05:49 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 05:49 AM IST
सार

मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए नडेला ने कहा कि एआई एक शक्तिशाली तकनीक है, जिसे दुनिया के हर कोने में तेजी से प्रसारित किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Satya Nadella Cooperation between India and America on AI standards is necessary Satya Nadella Mumbai
सत्य नडेला

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष व सीईओ सत्य नडेला ने बुधवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित नियमों और मानदंडों पर भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने की पैरवी करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के लिए यह जरूरी है कि वे इस पर सहयोग बढ़ाएं और वैश्विक स्तर पर मानदंड व नियमों को तय करें।

विज्ञापन


भारत में पले-बढ़े नडेला ने कहा कि एआई पर भारत और अमेरिका के बीच व्यापक साझेदारी से आर्थिक वृद्धि के समान वितरण में भी मदद मिल सकती है। मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए नडेला ने कहा कि एआई एक शक्तिशाली तकनीक है, जिसे दुनिया के हर कोने में तेजी से प्रसारित किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


हालांकि, साथ ही इसके जिम्मेदारी व जवाबदेहीपूर्ण विकास व नियंत्रण की भी जरूरत है। इसके साथ ही नडेला ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से 2025 तक भारत में 20 लाख लोगों को एआई में दक्ष बनने के लिए अवसर व प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने भारत को उच्च वृद्धि दर वाले बाजारों में से एक बताते हुए कहा कि एआई की मदद से देश में जीडीपी वृद्धि की गति को बढ़ाने में और मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed