फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sasikala Pushpa, Vice President Tamil Nadu BJP Allegation On Dmk Government

तमिलनाडु: 'स्टालिन के मंत्री ने मेरे घर दो पार्षदों को भेजा फिर...', भाजपा महिला नेता का डीएमके पर गंभीर आरोप

Fri, 23 Dec 2022 01:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 23 Dec 2022 01:55 PM IST
सार

तमिलनाडु की भाजपा उपाध्यक्ष शशिकला पुष्पा ने स्टालिन सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Sasikala Pushpa, Vice President Tamil Nadu BJP Allegation On Dmk Government
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शशिकला पुष्पा - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु की भाजपा उपाध्यक्ष शशिकला पुष्पा ने स्टालिन सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार की तरह डीएमके के मंत्रियों ने भी हमले शुरू कर दिए हैं।  DMK मंत्री गीता जीवन ने कुछ उपद्रवियों और 2 पार्षदों को भेजा और उन्होंने मेरे घर और कार में तोड़फोड़ की। उन्होंने मेरे घर में तोड़फोड़ की लेकिन उल्टा उन्होंने मेरे खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु भाजपा उपाध्यक्ष शशिकला पुष्पा के वाहन को बदमाशों के एक समूह ने उस समय तोड़ दिया जब उन्होंने डीएमके के मंत्री गीता जीवन को धमकी दी। दरअसल, दो दिन पहले डीएमके के मंत्री गीता जीवन और शशिकला पुष्पा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया, दोनों ने एक दूसरे के  खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। अन्नामलाई के सड़े हुए अंडे की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए, गीता जीवन ने कहा था कि जब अन्नामलाई मंच पर उठेंगे, तो DMKकार्यकर्ता भी ऊपर चढ़ेंगे।

शशिकला पुष्पा  डीएमके के मंत्री गीता जीवन के बीच बहस
शशिकला पुष्पा ने बहस के बाद गीता जीवन को धमकी दी। आप किसे गोएबल्स कह रहे हैं? अन्नामलाई या गीता जीवन या एमके स्टालिन? गोएबल्स का काम डीएमके ही कर रही है। आपने कहा था कि गरीब बच्चों का शिक्षा ऋण माफ कर दिया जाएगा लेकिन आपने झूठ बोला। तो गोएबल्स कौन है? इस बीच, मेरे नेता अन्नामलाई छात्रों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed