{"_id":"596ed2894f1c1b325d8b4671","slug":"sasikala-got-vip-treatment-in-jail-sources-inside-karnataka-s-prison-system-said","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में शशिकला को मिला VIP ट्रीटमेंट! खाली सेल में करती थीं लोगों से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेल में शशिकला को मिला VIP ट्रीटमेंट! खाली सेल में करती थीं लोगों से मुलाकात
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
SASIKALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
VIP ट्रीटमेंट मामले में AIADMK नेता शशिकला की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कर्नाटक जेल सूत्रों के मुताबिक शशिकला को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिला। उनकी प्राइवेसी न खत्म हो इसलिए पास की पांच सेल को खाली रखा गया। और उनकी सेल में फ्लेट स्क्रीन टीवी लगाया गया। शशिकला ने खाली पड़ी सेल को लोगों से मिलने के लिए प्रयोग किया।
विज्ञापन
यह विवरण तस्वीरों और एक वीडियो के साथ सामने आया है जो स्थानीय चैनलों पर प्रसारित किया गया है। जिसमें 150 फुट लंबी कॉरिडोर दिखाते हैं, जो 61 साल पुरानी सेल की ओर जाता है, जो कथित रूप से शशिकला का सुइट है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शशिकला पर VIP ट्रीटमेंट का आरोप लगाने वाली DIG डी रूपा को बंगलुरू में ट्रैफिक डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया था। गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया थी कि शशिकला ने वरिष्ठ जेल अधिकारियों को 2 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी। उन्होंने एक किचन भी बनवाया जहां केवल उनके लिए खाना बन सके।
विज्ञापन
आपको बता दें कि शशिकला फरवरी से ही बंगलुरू जेल में भ्रष्टाचार के आरोपों में बंद हैं।वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शशिकला पर लगे आरोपों पर जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने कहा कि डी रूपा का ट्रांसफर निष्पक्ष जांच का हिस्सा है।