फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sasikala appointed AIADMK general secretary

अम्मा की जगह ‘चिनम्मा’ शशिकला बनीं अन्नाद्रमुक महासचिव 

Fri, 30 Dec 2016 04:50 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
एजेंसी/ चेन्नई Updated Fri, 30 Dec 2016 04:50 AM IST
विज्ञापन
Sasikala appointed AIADMK general secretary
तकरीबन तीन दशक से जयललिता की परछाई रहने वाली और परदे के पीछे अहम फैसलों की मुख्य किरदार वीके शशिकला को बृहस्पतिवार को अन्नाद्रमुक का महासचिव बनाया गया। यह निर्णय पार्टी महासभा की बैठक में उनकी अनुपस्थिति में ही किया गया जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक की महासभा की बैठक में मुख्यमंत्री ओ. पन्नीर सेल्वम सहित सभी शीर्ष नेता मौजूद थे। पार्टी की नीति निर्धारण की इस शीर्ष बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह फैसला भी किया गया कि जयललिता के निधन के बाद पार्टी संचालन के सभी अधिकार चिनम्मा को सौंपे जाएं। जयललिता के उत्तराधिकारी को लेकर पार्टी में चल रही सुगबुगाहट के बावजूद परिषद ने सभी अटकलें खारिज करते हुए चिनम्मा को यह पद सौंपा है। 
विज्ञापन


पन्नीर सेल्वम के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जयललिता के पोस गार्डन स्थित आवास पर शशिकला से मुलाकात की और उन्हें पार्टी के निर्णय से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के साथ लोकसभा में पार्टी के उप नेता एम. थम्बीदुरई और इडापड्डी के. पलानिसामी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें पार्टी के पारित प्रस्तावों की एक प्रति सौंपी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयललिता की पसंदीदा हरे रंग की साड़ी पहनी शशिकला इस मौके पर भावुक हो गईं और उन्होंने इस प्रति को जयललिता की तस्वीर के आगे रखते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शशिकला के साथ उनके कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे। ‘चिनम्मा अमर रहे’ के नारों की गूंज के बीच शशिकला ने नेताओं और महासभा के सदस्यों से कहा कि वह काडर और नेताओं के विचारों का सम्मान करते हुए यह फैसला स्वीकार करती हैं। 

पार्टी बैठक में जयललिता की कुर्सी भी मौजूद थी

Sasikala appointed AIADMK general secretary
पार्टी बैठक में अम्मा की कुर्सी मौजूद 
अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता जिस कुर्सी का इस्तेमाल करती थीं, वही कुर्सी पार्टी आम सभा की बैठक में लाई गई थी। इसे डायस के केंद्र में रखा गया और इस पर अम्मा की तस्वीर रखकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रीवरू वेंकटचलापति मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में यह कुर्सी उनके पोस गार्डन आवास से लाई गई थी। कुर्सी को वैलवेट के हरे कपड़े से ढंककर उस पर अम्मा की तस्वीर रखी गई थी। 

शशिकला जल्द पार्टी का कामकाज संभालेंगी: पन्नीर सेल्वम 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीर सेल्वम ने कहा, ‘हमने उन्हें (शशिकला को) महासचिव बनाया है। जल्द ही वह पार्टी मुख्यालय आने लगेंगी और पार्टी का कामकाज संभाल लेंगी।

हमने उन्हें पार्टी का फैसला स्वीकार करने का अनुरोध किया और चिनम्मा ने तहेदिल से यह पद स्वीकार कर लिया। उन्होंने अम्मा की तरह उनके पदचिह्नों पर चलते हुए तहेदिल से पार्टी का संरक्षण और नेतृत्व करने पर सहमति जताई।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed