फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sarpanch murder case Congress seeks Dhananjay Munde ouster from Maharashtra cabinet for fair probe news

सरपंच हत्या मामला: कांग्रेस ने की धनंजय मुंडे को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की मांग, आरोपी से संबंध का आरोप

Mon, 23 Dec 2024 04:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 23 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

विपक्ष ने आरोप लगाया कि पूरे हत्याकांड के पीछे वाल्मीक कराड का हाथ है। उन्होंने दावा किया कि कराड धनंजय मुंडे का करीबी है। कराड को इस हत्या के मामले में आरोपी नामित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Sarpanch murder case Congress seeks Dhananjay Munde ouster from Maharashtra cabinet for fair probe news
नाना पटोले - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को बीड में सरपंच की हत्या मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए राकांपा नेता धनंजय मुंडे को राज्य मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीड से सत्तारूढ़ महायुति के विधायकों का खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री और आरोपी से संबंध था। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री बीड में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न करके उन्हें मजबूत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, बीड से सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने पिछले सप्ताह विधानसभा में एक बहस के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति और मंत्री (धनंजय मुंडे) का आरोपियों के साथ संबंधों पर बात की थी। उन्होंने आगे कहा, निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मुंडे को मंत्रालय से हटा देना चाहिए।
विज्ञापन


आरोपी धनंजय मुंडे का करीबी 
बता दें कि नौ दिसंबर को मासाजोंग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अबतक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक विष्णु चाटे ने जिले में पवनचक्की स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से दो करोड़ रुपये की मांग की थी और मांग पूरी नहीं होने पर उसने कंपनी का परिचालन बंद करने की धमकी दी थी। सरपंच संतोष देशमुख ने इस मामले में हस्तक्षेप कर जहरन वसूली को रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने सरपंच का पहले अपहरण किया और बाद उन्हें प्रताड़ियत कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में विपक्ष ने आरोप लगाया कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे वाल्मीक कराड का हाथ है। उन्होंने दावा किया कि कराड धनंजय मुंडे का करीबी है। कराड को इस हत्या के मामले में आरोपी नामित नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरपंच की हत्या मामले में न्यायिक जांच की घोषणा की।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed