फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   saree made of 22 kg of gold for godess durga in kolkata

दुर्गा प्रतिमा को पहनाई 22 किलो सोने से बनी साड़ी, 50 कलाकारों ने ढाई महीने की मेहनत

Wed, 27 Sep 2017 06:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 27 Sep 2017 06:05 AM IST
विज्ञापन
saree made of 22 kg of gold for godess durga in kolkata

पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गापूजा में यूं तो हर साल समितियां अनूठे थीम के जरिए दर्शकों को लुभाने का प्रयास करती हैं। लेकिन इस बार एक आयोजन समिति ने दुर्गा की प्रतिमा को 22 किलो सोने से बनी साड़ी पहना कर सबको चौंका दिया है। यह प्रतिमा महानगर के संतोष मित्र स्क्वायर पूजा पंडाल में लगाई गई है।

विज्ञापन


प्रतिमा को जो साड़ी पहनाई गई है उसे चर्चित फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पाल ने तैयार किया है। 22 किलो सोने से बनी इस साड़ी पर जरी का काम किया गया है। पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप घोष बताते हैं कि 50 कलाकारों ने लगभग ढाई महीने की मेहनत से यह साड़ी तैयार की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नवरात्रि 2017ः थाईलैंड में होने का अनुभव कराएगा कोलकाता का ये पंडाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 22 किलो से भी अधिक सोने का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति अपने 85वें साल में कुछ नया करना चाहती थी। थीम पर काफी विचार-विमर्श के बाद सोने की साड़ी का आइडिया आया।


घोष बताते हैं कि दुर्गा प्रतिमाओं को सोने की जरी से बनने वाले वस्त्र और आभूषण तो पहले भी पहनाए जाते रहे हैं। लेकिन ऐसा पहला मौका है जब पूरी साड़ी 22 कैरेट सोने से बनी है। पेशे से सुनार रहे घोष स्वर्ण शिल्प बचाओ समिति के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। उनका कहना है कि इस तरह की साड़ी तैयार करने का एक प्रमुख मकसद बंगाल के कारीगरों की प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना था।

साड़ी तैयार करने के लिए फर्म ने दिया सोना
कुमारटोली के मशहूर कलाकार मिटू पाल ने बेहतरीन स्वर्णकारों के साथ मिल कर यह प्रतिमा तैयार की है। महानगर की सोने की एक फर्म ने साड़ी तैयार करने के लिए सोना दिया है। पंडाल में घुसते ही दर्शकों को लंदन पहुंचने जैसा आभास होता है। पंडाल में लंदन ब्रिज के अलावा बिग बेन, लंदन आई और बकिंघम पैलेस नजर आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed