फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sardar Vallabhbhai Patel Statue of Unity shortlist for The Structural Awards 2019 of UK 

सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ब्रिटेन के पुरस्कार ‘द स्ट्रक्चरल अवार्ड्स 2019’ के लिए शॉर्टलिस्ट

Sun, 04 Aug 2019 05:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आसिम खान Updated Sun, 04 Aug 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel Statue of Unity shortlist for The Structural Awards 2019 of UK 
फाइल फोटो

गुजरात स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को ब्रिटेन के ‘द स्ट्रक्चरल अवार्ड्स 2019’ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। गुजरात के केवडिया कस्बे में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 31 अक्टूबर को अनावरण किया था। 

विज्ञापन


इसे उन 49 वास्तुशिल्पों में शामिल किया गया है, जिन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए तैयार की गई संक्षिप्त सूची में जगह मिली है। इस पुरस्कार की घोषणा लंदन में 15 नवंबर को की जाएगी। इस पुरस्कार के लिए संक्षिप्त सूची में जगह पाने वाले अन्य वास्तुशिल्पों में चीन के होंगझोऊ स्थित एक स्पोर्ट्स स्टेडियम, लंदन में एक पांच सितारा होटल के नीचे स्थित 22 मीटर गहरा बेसमेंट और सैनफ्रांसिस्को स्थित दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भूकंपरोधी इमारतें भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


निर्णायक मंडल के प्रमुख प्रोफेसर टिम इबेल ने बताया कि इस पुरस्कार का एक प्रमुख उद्देश्य स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स द्वारा किए गए अहम कार्यों के बारे में जागरुकता फैलाना है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में निर्णायक मंडल ने कहा कि अपने पैमाने और स्थान के दृष्टिकोण से यह एक प्रभावी वास्तुशिल्प है। इंस्टीट्यूशन ऑफ स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स पिछले 52 साल से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed