{"_id":"6885f89cb3e24d5ee8091ac0","slug":"sarbananda-sonowal-says-bjp-to-form-govt-for-3rd-term-in-a-row-india-bloc-has-no-strength-in-assam-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सर्बानंद सोनोवाल का दावा- असम में BJP तीसरी बार बनाएगी सरकार, इंडिया गठबंधन के पास ताकत नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सर्बानंद सोनोवाल का दावा- असम में BJP तीसरी बार बनाएगी सरकार, इंडिया गठबंधन के पास ताकत नहीं
Sun, 27 Jul 2025 04:10 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 27 Jul 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में विपक्षी गठबंधन इंडिया को जमीनी स्तर पर कमजोर बताते हुए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा। एक साक्षात्कार में पूर्व असम मुख्यमंत्री सोनोवाल ने राज्य की राजनीति में वापसी को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी जो भी आदेश देगी, वह उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, इंडिया गठबंधन चाहे जो भी कर ले, उनकी कोई ताकत नहीं है। यह गठबंधन मीडिया और प्रचार तक ही सीमित है। उनके पास जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता लगभग नहीं के बराबर हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस द्वारा लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को राज्य अध्यक्ष नियुक्त करने के बावजूद विपक्षी दल खुद को पुनर्जीवित करने और सत्तारूढ़ गठबंधन को चुनौती देने में विफल रहा है।
विज्ञापन
सोनोवाल ने कहा, जनता उन पर भरोसा क्यों करेगी? उन्हें 55 साल शासन करने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने केवल 11 वर्षों में अद्भुत काम किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सर्वांगीण विकास के साथ सभी के जीवन में बदलाव आए हैं और लोग इसके लिए ऋणी महसूस करते हैं।
विज्ञापन
असम में भाजपा की सत्ता में वापसी की संभावना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, बिलकुल, हम सरकार बना रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। जनता असम के विकास और शांति के लिए भाजपा को चाहती है। राजनीति में संभावित वापसी पर उन्होंने कहा, यह संभावना का सवाल नहीं है। यह व्यक्तिगत इच्छा या आकांक्षा से नहीं बल्कि पार्टी की इच्छा और आदेश से चलता है। हम वफादार कार्यकर्ता हैं और जो पार्टी कहेगी, वही करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावों में कौन क्या भूमिका निभाएगा। यह पार्टी तय करेगी। हम सभी को पार्टी के आदेश के तहत ही चलना होता है। हमारे लिए पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में स्वयं का स्थान होता है।
खबर अपडेट की जा रही है.........