फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sarbananda Sonowal from Assam and Sushmita Dev from West Bengal elected unopposed to Rajya Sabha

राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री सोनोवाल, मुरुगन और सुष्मिता देव निर्विरोध निर्वाचित

Mon, 27 Sep 2021 06:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Sep 2021 06:37 PM IST
सार

असम से सर्बानंद सोनोवाल तो बंगाल से तृणमूल की सुष्मिता देव का राज्यसभा में निर्विरोध रूप से चयन हो गया है।

विज्ञापन
Sarbananda Sonowal from Assam and Sushmita Dev from West Bengal elected unopposed to Rajya Sabha
सर्बानंद सोनोवाल (फाइल) - फोटो : facebook.com/SarbanandaSonowal

विस्तार

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के असम से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और पुडुचेरी से एस सेल्वागणपति को संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव, महाराष्ट्र से कांग्रेस की रजनी पाटिल और तमिलनाडु से द्रमुक की कनिमोझी और केआरएन राजेशकुमार को राज्यसभा के लिए चुना जाना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


असम से राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एकमात्र उम्मीदवार थे और नाम वापस लेने के आखिरी दिन निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित घोषित किया। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं भाजपा उम्मीदवार एस सेल्वागणपति को पुडुचेरी से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर निर्विरोध चुना गया है। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव निर्विरोध चुनी गईं।
विज्ञापन


तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के दो उम्मीदवारों में कनिमोझी और केआरएन राजेशकुमार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया। महाराष्ट्र में राज्यसभा उपचुनाव में परंपरा का पालन करते हुए भाजपा ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। इससे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल का संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र: भाजपा ने उम्मीदवार हटाया, कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय
महाराष्ट्र में राज्यसभा उपचुनाव में परंपरा का पालन करते हुए सोमवार को भाजपा ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। इससे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल का संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रत्याशी का नामांकन वापस लेने के लिए भाजपा का आभार व्यक्त किया है। यह उपचुनाव कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई में कांग्रेस सांसद राजीव साटव के निधन के चलते हो रहा है।

राज्यसभा में उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2026 तक था। अगले महीने की चार तारीख को होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि सोमवार थी। भाजपा ने इस उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मूल निवासी संजय उपाध्याय को मैदान में उतारा था और अब चुनाव मैदान से उन्हें हटा लिया गया है। इसके बाद रजनी पाटिल (62) के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता खुल गया है। इस सीट के लिए दो ही उम्मीदवार थे।


महाराष्ट्र में परंपरा रही है कि राज्यसभा सदस्य के निधन पर उसी पार्टी के उम्मीदवार का निर्विरोध चुनाव होता रहा है। भाजपा ने भी इस परंपरा का पालन किया है। संजय उपाध्याय ने कहा कि राज्य में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से उम्मीदवार वापस लेने की अपील की थी ताकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार मैने अपना पर्चा वापस ले लिया है। मेरी उम्मीदवारी वापस लिए जाने का फैसला प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed