{"_id":"5c9df17cbdec221460793175","slug":"saradha-group-financial-scandal-supreme-court-issued-notice-to-vodafone-and-airtel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा चिटफंड: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के असहयोग के आरोपों पर वोडाफोन और एयरटेल से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शारदा चिटफंड: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के असहयोग के आरोपों पर वोडाफोन और एयरटेल से मांगा जवाब
Fri, 29 Mar 2019 03:50 PM IST
Priyesh Mishra
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 29 Mar 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतम न्यायालय ने शारदा चिटफंड मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो के आवेदन पर शुक्रवार को एयरटेल और वोडाफोन से जवाब मांगा। जांच ब्यूरो ने इन दोनों सेवा प्रदाताओं पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ के समक्ष मोबाइल सेवा प्रदाताओं ने इन आरोपों से इंकार किया। इस पर पीठ ने मामले को आठ अप्रैल को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध कर दिया।
इससे पहले, जांच ब्यूरो की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से अराजकता की स्थिति है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पुलिस ने कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टीएमसी के एक नेता की पत्नी के सामान की जांच करने पर सीमा शुल्क अधिकारी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। मेहता ने कहा कि यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड है।