फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Santosh Jha will be next High Commissioner of India to Sri Lanka

Sri Lanka: संतोष झा होंगे श्रीलंका में भारत के अगले उच्चायुक्त, गोपाल बागले की लेगें जगह; जानें उनके बारे में

Sat, 16 Dec 2023 10:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 16 Dec 2023 10:14 PM IST
सार

संतोष झा ने 30 साल से अधिक समय के अपने करियर में  भारत और कई देशों में विभिन्न पदों पर काम किया है। वे 2007-2010 के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग में परामर्शदाता के रूप में भी तैनात रहे थे।

विज्ञापन
Santosh Jha will be next High Commissioner of India to Sri Lanka
श्रीलंका का झंडा - फोटो : Social Media

विस्तार

संतोष झा को श्रीलंका में भारत का दूत बनाया गया है। वे वर्तमान उच्चायुक्त गोपाल बागले की जगह लेंगे। संतोष झा 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। वे वर्तमान में बेल्जियम, लक्जेमबर्ग और यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियक्ति को लेकर आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


कई देशों में काम कर चुके हैं संतोष झा
इसमें बताया गया है कि संतोष झा ने 30 साल से अधिक समय के अपने करियर में  भारत और कई देशों में विभिन्न पदों पर काम किया है। वे 2007-2010 के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग में परामर्शदाता के रूप में भी तैनात रहे थे। इतना ही नहीं झा ने मॉस्को, व्लादिवोस्तोक, न्यूयॉर्क और कोलंबो में मिशनों और विदेश मंत्रालय में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत और वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन


बागले के कार्यकाल में भारत-श्रीलंका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर उभरा
इसमें कहा गया है कि बागले ने मई 2020 में श्रीलंका में उच्चायुक्त की जिम्मेदारी संभाली थी। भारत-श्रीलंका संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साकार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कार्यकाल में ही बीते 2022 में श्रीलंका में आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत ने चार बिलियन अमरीकी डालर की बहु-आयामी सहायता की थी। बयान में यह भी कहा गया है कि बागले के कार्यकाल में भारत-श्रीलंका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बनकर भी उभरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed