{"_id":"5aef2fec4f1c1b87648b615c","slug":"sankalp-yatra-reached-gorakhnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर पहुंची संकल्प यात्रा, विधानसभा चुनाव के दौरान ही लिया था प्रण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखनाथ मंदिर पहुंची संकल्प यात्रा, विधानसभा चुनाव के दौरान ही लिया था प्रण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sun, 06 May 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर
30 मार्च को यूपी के मेरापुर फर्रुखाबाद से शुरू हुई "गुरु आस्था संकल्प पदयात्रा" गोरखनाथ मंदिर पर समाप्त हो गई है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा में शामिल लोगों से मुलाकात की और आशीर्वाद दिया। संकल्प यात्रा में सुधीर मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे। इनका मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान सुधीर मिश्रा ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति और हिंदुत्व के जीवन मूल्यों की सुरक्षा साधु-संतों की ओर से ही हो सकती है। वहीं राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म और भारत की संस्कृति के लिए वर्षों से काम करते आए हैं।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आदित्यनाथ जैसे संत की मौजूदगी हो तो शासन भी संस्कृति के अनुसार होता है। उन्होंने आशा जताई कि योगी आदित्यनाथ भविष्य में प्रदेश और सनातन धर्म के हित में कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
सुधीर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने संकल्प लिया था कि अगर योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बनेंगे तो वह अपने गांव मेरापुर से 54 किलोमीटर दूर पैदल पंचाल घाट पर 11 बार गंगा स्नान करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरू आस्था के कारण ही उन्हें इतनी लंबी यात्रा के बाद भी थकान महसूस नहीं हुई। सुधीर मिश्रा ने कहा कि संकल्प यात्रा के बाद अब गौशाला स्थापित करेंगे।