फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Singh Weight increased in Jail BP Went normal AAP Silent on Medical Reports news and updates

Sanjay Singh: संजय सिंह की तिहाड़ जेल से आई मेडिकल रिपोर्ट पर 'आप' ने साधी चुप्पी, जानें इसमें क्या जानकारी

Sat, 06 Apr 2024 02:15 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह को गत वर्ष चार अक्तूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 13 अक्तूबर को जब तिहाड़ जेल में उनका वजन चेक किया गया, तब उनका वजन 76 किलो रिकॉर्ड किया गया था। जेल रिकॉर्ड में इस साल 28 मार्च को उनका वजन बढ़कर 82 किलो हो गया था।

विज्ञापन
Sanjay Singh Weight increased in Jail BP Went normal AAP Silent on Medical Reports news and updates
संजय सिंह की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि जेल में अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। इसके बाद जेल अधिकारियों ने उनके वजन का पूरा रिकॉर्ड जारी करते हुए बताया था कि आम आदमी पार्टी का पूरी तरह दावा गलत था। जेल अधिकारियों के अनुसार अरविंद केजरीवाल का वजन और ब्लड प्रेशर पहले की तरह सामान्य बना हुआ है। लेकिन अब यह तथ्य सामने आया है कि संजय सिंह का वजन जेल में रहने के दौरान छह किलो बढ़ गया है। उसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी पूरी तरह नॉर्मल हो गया है, जो पहले कुछ असामान्य था। यानी संजय सिंह जेल से ज्यादा स्वस्थ होकर लौटे हैं।
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह को गत वर्ष चार अक्तूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 13 अक्तूबर को जब तिहाड़ जेल में उनका वजन चेक किया गया, तब उनका वजन 76 किलो रिकॉर्ड किया गया था। 24 नवंबर को उनका वजन 80 किलो हो गया था। वहीं जेल रिकॉर्ड में इस साल 28 मार्च को उनका वजन बढ़कर 82 किलो हो गया था। यानी 13 अक्तूबर से 28 मार्च तक उनका वजन छह किलो बढ़ चुका था। 
विज्ञापन


पल्स रेट भी सामान्य
संजय सिंह का पल्स रेट गिरफ्तारी के दौरान 88 रिकॉर्ड किया गया था। बीच में यह 70-72 के करीब भी पहुंचा था। उनकी रिहाई के समय उनका पल्स रेट 86 रिकॉर्ड किया गया था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य व्यक्ति के लिए आदर्श पल्स रेट 72 के आसपास माना जाता है, हालांकि कुछ लोगों के लिए 80 के करीब भी पल्स रेट सामान्य हो सकता है। वहीं आम आदमी पार्टी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपी हुआ सामान्य
जेल रिकॉर्ड्स के अनुसार गिरफ्तारी के शुरुआती में यानी 13 अक्तूबर को संजय सिंह का ब्लड प्रेशर 153/103 मापा गया था, जो सामान्य से थोड़ा ऊपर था। बीपी की हल्की समस्या होने, या घबराहट, तेज चलने या हल्का व्यायाम करने से भी बीपी का इस स्तर पर पहुंचना सामान्य है। लेकिन जब संजय सिंह को जेल से रिहा किया गया था, संजय सिंह का बीपी 136/70 रिकॉर्ड किया गया थी। बीपी का निचला स्तर यानी डायस्टोलिक तो सामान्य है, लेकिन ऊपरी स्तर यानी सिस्टोलिक सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। 

आम आदमी पार्टी ने इस समाचार पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed