फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut targeted Mahayuti government for pune bus case, Eknath Shinde said - will not spare the accused

पुणे में बस में दुष्कर्म: संजय राउत ने महायुति सरकार पर साधा निशाना, एकनाथ शिंदे बोले- आरोपी को बख्शेंगे नहीं

Thu, 27 Feb 2025 04:19 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 27 Feb 2025 04:19 PM IST
सार

पुणे में स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना (उबाटा) के नेता संजय राउत ने घटना को 2012 में दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म जैसा करार दिया है। पुणे की कानून व्यवस्था को लेकर जिले के संरक्षक मंत्री अजित पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
Sanjay Raut targeted Mahayuti government for pune bus case, Eknath Shinde said - will not spare the accused
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

पुणे में स्वारगेट बस अड्डे पर खड़ी बस में 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना (उबाटा) के नेता संजय राउत ने घटना को 2012 में दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म जैसा करार दिया है। साथ ही पुणे की कानून व्यवस्था को लेकर जिले के संरक्षक मंत्री अजित पवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि अगर राज्य में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी की सरकार के समय यह घटना हुई होती तो अब तक भाजपा की महिला कार्यकर्ता मंत्रालय के बाहर हंगामा कर रहीं होतीं। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लाडकी बहिन योजना के तहत 1500 रुपये देकर महिलाओं का आत्म सम्मान खरीद लिया है? मुख्यमंत्री फडणवीस को इस मामले में डिप्टी सीएम और पुणे के संरक्षक मंत्री अजित पवार से जवाब मांगना चाहिए। 
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड जैसी है। सौभाग्य से इस मामले में महिला बच गई। पुणे में गैंगस्टरों को कानून का कोई डर नहीं है। गृह मंत्रालय राजनीतिक उद्देश्यों और राजनीतिक विरोधियों पर शिकंजा कस रहा है। अगर गृह मंत्रालय राज्य की महिला और लड़कियों की सुरक्षा के लिए काम करे तो यह बड़ा उपकार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फरार है, बख्शेंगे नहीं: शिंदे
घटना को उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निंदनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है, लेकिन उसे बख्शा नहीं जाएगा। मैंने पुणे के पुलिस आयुक्त से बात की है। उनको आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार आरोपी को मौत की सजा देने की मांग करेगी। उन्होंने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से भी बात की। उनको खराब खड़ी बसों को नीलाम करने के लिए कहा है। शिंदे ने कहा कि परिवहन मंत्री के निर्देश पर तीन सुरक्षा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।  एमएसआरटीसी आरोपी को बख्शेगी नहीं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।  


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed