{"_id":"699038021507efd5d40dadc0","slug":"sanjay-raut-statement-on-ncp-faction-merger-depends-on-amit-shah-decision-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCP के दोनों गुटों का होगा विलय?: संजय राउत ने दिया बड़ा बयान; बताया कौन लेगा अंतिम फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCP के दोनों गुटों का होगा विलय?: संजय राउत ने दिया बड़ा बयान; बताया कौन लेगा अंतिम फैसला
Sat, 14 Feb 2026 02:23 PM IST
नवीन पारमुवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:23 PM IST
सार
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने NCP के दोनों गुटों के विलय पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उन्हें खुशी होगी, लेकिन इसका अंतिम फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
विज्ञापन
संजय राउत, शिवसेना यूबीटी सांसद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों का विलय होता है तो वह इसका स्वागत करेंगे, लेकिन इस पर कोई भी फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निर्भर करेगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच विलय की संभावना जताई।
मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए राउत ने कहा कि NCP गुटों का विलय अनिश्चित है। इस मामले में अमित शाह की भूमिका पर अधिक होगी। राउत ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि दोनों NCP गुटों का विलय होगा, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो मुझे खुशी होगी। प्रफुल पटेल वही कह रहे हैं जो अमित शाह कह रहे हैं।"
अमित शाह की इच्छा से होगा फैसला
संजय राउत ने आगे कहा, "क्या आपके पास दोनों के विलय के बारे में कोई ठोस जानकारी है? NCP और बीजेपी के विलय पर फैसला अमित शाह की इच्छा के अनुसार लिया जाएगा। NCP का बीजेपी में विलय होगा। एकनाथ शिंदे की पार्टी का भी बीजेपी में विलय होगा।"
विज्ञापन
इससे पहले 4 फरवरी को NCP (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने साफ किया था कि दोनों गुटों के संभावित विलय पर अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया था कि इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल नहीं थे। बारामती में एक प्रेस कार्यक्रम में पवार ने कहा, "मुझे खुशी है कि सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विलय की चर्चा अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच हुई थी। सीएम फडणवीस बातचीत में शामिल नहीं थे। उन्हें इस बारे में बोलने पर कोई अधिकार नहीं है।"
यह भी पढ़ें: अजित पवार के विमान हादसे पर सवाल: संजय राउत का केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप
अजित पवार चाहते थे एकता
31 जनवरी को वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने खुलासा किया था कि पार्टी ने विलय की बातचीत इसलिए की क्योंकि दिवंगत अजित पवार एकता पर जोर दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि चर्चा को आगे बढ़ाने से पहले उन्होंने पार्टी के सभी सदस्यों की सहमति ली थी।
पाटिल ने अजित पवार के हवाले से कहा था, "वह बार-बार कहते थे कि मेरे 40 विधायकों में से 39, या सभी 40, ठीक वैसा ही वोट करेंगे जैसा मैं कहूंगा। एक या दो यहां-वहां राय व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन कोई भी मेरे से अलग स्टैंड नहीं लेगा।" गौरतलब है कि 66 वर्षीय अजित पवार का 28 जनवरी की सुबह निधन हो गया था। पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश करते समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।