Sanjay Raut: 'एनसीपी को तोड़ने की हो रही कोशिश..भाजपा गैंग चला रही है', संजय राउत ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
संजय राउत ने आरोप लगाया कि 'अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस मिला है। ईडी और सीबीआई की मदद से एनसीपी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने सत्ताधारी भाजपा पर काले धन को लेकर तीखा हमला बोला है। संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जब वह विजय माल्या को नहीं ला पा रहे हैं तो काला धन क्या लाएंगे? यह सरकार की विफलता है। राउत ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन नतीजा कोई नहीं निकलता।'
संजय राउत ने लगाए ये आरोप
संजय राउत ने आरोप लगाया कि 'अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस मिला है। ईडी और सीबीआई की मदद से एनसीपी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है...क्या ऐसी सरकार है? संजय राउत ने आरोप लगाया कि वह (भाजपा) गैंग चला रहे हैं।' हाल ही में संजय राउत से अजित पवार के भाजपा के साथ जाने को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर संजय राउत ने कहा था कि अजित पवार का एनसीपी के साथ भविष्य उज्जवल है और वह भाजपा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: विपक्ष के एकजुट होने पर बोले संजय राउत, कहा- हम इसका स्वागत करते हैं; असद एनकाउंटर पर बरसे
बता दें कि हाल ही में ईडी ने पूर्व सीएम अजित पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा से संबंधित कंपनी के अवैध कंपनी से संबंध और बैंक घोटाले के मामले में चार्जशीट दायर की है। खास बात ये है कि इस मामले में अजित पवार और उनकी पत्नी को आरोपी नहीं बनाया गया है। वहीं एनसीपी चीफ शरद पवार भी डिग्री विवाद में पीएम मोदी का समर्थन कर चुके हैं। ऐसे में चर्चाएं हो रही हैं कि अजित पवार भाजपा के साथ जा सकते हैं।
#WATCH | I had written that as Arvind Kejriwal is on a political rise, CBI will call him. The agencies are being misused for the past year. All political parties should keep their differences aside and speak in one voice against this injustice...This is the murder of democracy:… pic.twitter.com/JosohKpNfv
— ANI (@ANI) April 15, 2023
अरविंद केजरीवाल को सीबीआई समन पर सिबल ने कही ये बात
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.