Maharashtra: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ीं, संजय राउत ने भेजा मानहानि का नोटिस
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने राणे द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद यह कदम उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्री मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नारायण राणे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, संजय राउत ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। राउत ने आरोप लगाया है कि राणे ने 15 जनवरी, 2023 को उनके खिलाफ अपमानजनक, दुर्भावनापूर्ण और झूठी टिप्पणी की जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है। संजय राउत के वकील अधिवक्ता सार्थक पी शेट्टी राउत ने इसकी जानकारी दी है।
राउत ने कहा कि राणे को अपने आरोप साबित करने चाहिए या फिर उनसे माफी मांगनी चाहिए। राउत ने एक ट्वीट में कहा कि नारायण राणे मेरे और शिवसेना के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्हें अपना आरोप साबित करना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए। मैंने अपने वकील सार्थक शेट्टी के माध्यम से उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। जय महाराष्ट्र।
महाराष्ट्र के वर्धा में सीएम शिंदे के खिलाफ प्रदर्शन
महाराष्ट्र के वर्धा में साहित्य सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान विदर्भ राज्य की मांग को लेकर दो लोगों ने सीएम एकनाथ शिंदे के सामने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।
यहां देखें VIDEO...
#WATCH | Maharashtra: Two people raised slogans in front of CM Eknath Shinde regarding the demand of Vidarbha state, during the Literary Conference program in Wardha.
Police detained both of them. pic.twitter.com/4yvto3yapi— ANI (@ANI) February 3, 2023