फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Says, We wanted to postpone the dates of Rajya sabha elections so that no horse trading is being done

Rajya Sabha Election: शिवसेना नेता संजय राउत ने की राज्यसभा चुनाव टालने की मांग, भाजपा को दी चेतावनी

Sat, 04 Jun 2022 12:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए शिवसेना और भाजपा के बीच मुकाबला सुनिश्चित हो गया है। चुनाव मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों में से किसी ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन वापस नहीं लिया। 

विज्ञापन
Sanjay Raut Says, We wanted to postpone the dates of Rajya sabha elections so that no horse trading is being done
संजय राउत(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं इन सब के बीच अब शिवसेना नेता संजय राउत ने आगामी राज्य सभा चुनाव को फिलहाल टालने की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि हम राज्यसभा चुनाव को टालना चाहते हैं क्योंकि हमें आगामी चुनाव में खरीद-फरोख्त होने की सूचना मिली है। उन्होंने इसके आगे भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की मंशा साफ है, वे पैसे और केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल पर्यावरण को तबाह करने के लिए करना चाहते हैं। हम यहां सत्ता में हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में ये हैं राज्यसभा के उम्मीदवार
10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में इस बार शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी के चार और भाजपा के तीन उम्मीदवार मैदान में है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महाडिक को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार को प्रत्याशी बनाया है। एनसीपी ने प्रफुल्ल पटेल को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है। छठी सीट पर मुकाबला बीजेपी के महादिक और शिवसेना के संजय पवार के बीच है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एमवीए ने भाजपा को दिया था प्रस्ताव, उम्मीदवार वापस ले लें
शुक्रवार को नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीन-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर अनुरोध किया कि उनकी पार्टी अपने तीसरे उम्मीदवार को वापस ले ले। इसके एवज में भाजपा इस महीने के अंत में होने वाले द्विवार्षिक विधान परिषद चुनावों में एक अतिरिक्त सीट ले सकती है। फडणवीस ने एमवीए को हूबहू जवाबी प्रस्ताव दिया। वही, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, हमारी अपनी गणना है, यही वजह है कि हमने तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। अगर एमवीए मतदान से बचना चाहता है तो उसे अपने एक उम्मीदवार को वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed