फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay raut says uddhav thackeray will go ayodhya after dashahara

'दशहरे के बाद अयोध्या पहुंचकर मोदी सरकार पर निशाना साधेंगे उद्धव ठाकरे'

Thu, 04 Oct 2018 04:03 PM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Thu, 04 Oct 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
sanjay raut says uddhav thackeray will go ayodhya after dashahara
संजय राउत
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दशहरा के बाद उत्तर प्रदेश में अयोध्या जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने राम मंदिर मुद्दे को लेकर सहयोगी दल भाजपा की आलोचना की। राज्यसभा सदस्य ने बताया कि ठाकरे 19 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में अपनी यात्रा की तारीख की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवसेना ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का हमेशा से समर्थन किया है। चार साल से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने वहां भव्य राम मंदिर बनाने के अपने वादे को अभी तक पूरा नहीं किया।’’ 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि ठाकरे ने बुधवार शाम को यहां पार्टी के मुख्यालय सेना भवन में राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख जनमेजय शरणजी महाराज से मुलाकात की। शरणजी महाराज ने ठाकरे को अयोध्या आने का न्योता दिया और उन्हें बताया कि न्यास को राम मंदिर के निर्माण में शिवसेना की मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed